Oplus_131072

लोहाघाट/चंपावत : चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बापरू के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में राजेंद्र कुमार निवासी अतेड़ा, डीडीहाट और बलदेव निवासी ननकोड़ा की मौत हो गई। वहीं 35 वर्षीय नीतू देवी, 8 वर्षीय अक्षिता और 5 वर्षीय आरव, निवासी ननकोड़ा (कनालीछीना) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत को रेखांकित करता है।

By uk vani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *