ऋषिकेश: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में हुई असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ड्यूटी से लौटते समय हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले विनोद शर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर उनके पैतृक आवास घमंडपुर, रानीपोखरी पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो उठा।

माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अपने प्रियजन को अंतिम बार देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। विनोद शर्मा के निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

हादसे में जान गंवाने वाले चौकी प्रभारी विनोद शर्मा को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पूर्णानंद घाट, ऋषिकेश ले जाया गया।
गौरतलब है कि ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस वाहन के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की दुखद मृत्यु हो गई। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।ऋषिकेश। शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में हुई असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ड्यूटी से लौटते समय हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले विनोद शर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर उनके पैतृक आवास घमंडपुर, रानीपोखरी पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो उठा।

गौरतलब है कि ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस वाहन के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की दुखद मृत्यु हो गई। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

By uk vani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *