हरिद्वार : श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 4.2 फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे में मृतकों की पहचान

अहान (18), पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
फहीम (35), पुत्र अमानत (अन्य विवरण प्रतीक्षित)
एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी

घायलों के नाम

सोहने लाल (25), निवासी रीठ मानसिंह, हरदोई
शराफत (42), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
शबाना (35), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
अनु (18), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
समीम (42), निवासी बिजनौर

जानकारी के अनुसार, मृतक अहान के माता-पिता शराफत और शबाना भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

By uk vani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *