21 सितंबर की परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में युवा 22 तारीख की सुबह 11 से लेकर 23 तारीख के दोपहर 12 बजे तक धरने पर बैठे रहे.. 22 तारीख की रात परेड ग्राउंड पर युवा सड़कों पर ही सोए रहे इसके बाद अगली सुबह सीएम ने कुछ युवाओं को मिलने के लिए बुलाया..

सीएम से मुलाकात के लिए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, बिट्टू वर्मा, सचिन पुरोहित समेत अन्य युवा सीएम आवास पहुंचे..जहां युवाओं ने सीएम के सामने अपनी 5 मांगें रखी..

युवाओं की पांच मुख्य मांगों में सबसे पहले 21 सितंबर को हुई परीक्षा को 1 महीने के अंदर दोबारा करवाया जाए..जिसे लेकर सीएम धामी और अधिकारियों ने कहा कि बिना जांच पूरी हुए आंसर की जारी नहीं की जाएगी और जल्द ही इसका संवाद जारी कर देंगे..

दूसरी मांग ये रखी कि जिस महिला प्रोफेसर ने बॉबी पंवार को पेपर लीक की जानकारी दी उसे पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाए..

By uk vani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *