मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा घायल होकर पहाड़ी पर अटक गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। दो व्यक्ति देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा खाई में बाइक (बजाज प्लैटिना UK07AB7926) खाई में गिरी हुई थी। एक घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था और दूसरे की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा।

मृतक की पहचान असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल फैजान अहमद(14 ) पुत्र असवाक अहमद का इलाज चल रहा है।

By uk vani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *